7 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा मूंग और उड़द का उपार्जन

kisan culture

मूंग और उड़द पंजीयन के लिए 6 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित है।

इंदौर/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मूंग और उड़द का उपार्जन केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग उपार्जन के लिए 3.51 लाख मैट्रिक टन और उड़द उपार्जन के लिए 1.23 लाख मैट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मूंग के लिए 30 जून तक 2 लाख 94 हजार किसानों ने तथा उड़द के लिए 11 हजार 495 किसानों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन के लिए 6 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित है। प्रदेशभर में मूंग और उड़द का उपार्जन 7 जुलाई से 6 अगस्त तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *